Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

तीन लोग अब भी लापता, कल से फिर शुरू होगा रेस्क्यू ऑपरेशन

घटनास्थल की तस्वीर 1

Nepal Aircraft crash: नेपाल विमान हादसे में अब भी तीन लोग लापता हैं। अब कल फिर शुरू रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाएगा। नेपाल आर्मी के मुताबिक सोमवार देर शाम अंधेरा होने के बाद जांच अभियान रोक दिया गया है। अब कल इसे फिर शुरू किया जाएगा।

इससे पहले आज नेपाल में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था। नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने बताया था कि हमने दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला है। उन्होंने बताया कि आज सुबह फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। बता दें कि रविवार शाम तक घटनास्थल से 68 शव बरामद किए जा चुके थे।

हादसे का कारण तकनीकी खराबी 

एयरपोर्ट ऑथरिटी की अभी तक की जांच में सामने आया है कि विमान हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल ने कहा कि मैकेनिकल खराबी की वजह से दुर्घटना हुई है। उडान से पहले सभी तकनीकी जांच प्रक्रिया पूरी की गई थी। नेपाली अधिकारियों ने एक विशेष आयोग को दुर्घटना के कारणों की जांच करने का काम सौंपा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now