Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Noise ColorFit Pro 4 भारत में लॉन्च, फुल चार्जिंग पर करे 7 दिन तक काम! जानिए कीमत और खासियत

Noise Colorfit Pro 4

Noise ColorFit Pro 4 Launch Price India: भारतीय बाजार में स्मार्टवॉच की काफी मांग देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज वॉच कंपनी का रुख लेटेस्ट फीचर्स के साथ स्मार्टवॉच को पेश कर रही हैं। इन्हीं में से एक घरेलू ब्रांड नॉइज है जिसने नॉइज कलरफिट प्रो 4 नामक अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। ये वॉच इन-बिल्ट जीपीएस और ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा के साथ आती है। आइए आपको नॉइज कलरफिट प्रो 4 की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।

Noise ColorFit Pro 4 Launch Price and Availability

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नॉइज कलरफिट प्रो 4 जीपीएस स्मार्टवॉच gonoise.com और Amazon पर 2,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसके आठ कलर ऑप्शन्स हैं। इनमें मिंट ग्रीन, चारकोल ब्लैक, सिल्वर ग्रे, सनसेट ऑरेंज, डीप वाइन, टील ब्लू, मिडनाइट ब्लू और रोज़ पिंक कलर शामिल है।

Noise ColorFit Pro 4 Specifications

स्मार्टवॉच के मुख्य आकर्षण में 1.85 इंच का डिस्प्ले शामिल है जो 600 निट्स की चमक, हृदय गति मॉनिटर और SpO2 मॉनिटर प्रदान करता है। इसमें सटीक दूरी माप के लिए इन-बिल्ट जीपीएस और नॉइज़फिट एप्लिकेशन पर वर्कआउट ट्रैक फीचर है।

Noise ColorFit Pro 4 Features

कलरफिट प्रो 4 के फीचर्स की बात करें तो इसमें इन-बिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन सपोर्ट मिलता है। ये एक कम बैटरी खपत की वॉच है। ये हैंड फ्री कॉल का अनुभव करने की अनुमति देता है। इसके अलावा इसमें रिसेंट कॉल लॉग्स तक पहुंचने की सुविधा भी मिलती है।

नई स्मार्टवॉच एक बैटरी के साथ आती है जो एक बार चार्ज करने पर सात दिनों तक चलती है और इसमें इनबिल्ट नॉइज़ हेल्थ सूट है जो डिवाइस को SPO2 स्तर, हृदय गति जैसे ट्रैकर के साथ है। इसमें फीमेल साइकिल ट्रैकिंग के साथ-साथ 100 स्पोर्ट्स मोड्स समेत 150 से ज्यादा वॉच फेसेस हैं।

नॉइज के सह-संस्थापक अमित खत्री का कहना है कि “वो अपने फ्लैगशिप ColorFit Pro 4 सीरीज में शामिल होने के साथ अपनी फिटनेस-ट्रैकिंग स्मार्टवॉच रेंज का विस्तार करने के लिए उत्साहित हैं।” उनका आगे कहना है कि “उपभोक्ता-केंद्रित ब्रांड के रूप में वो ग्राहकों को वांछित मूल्य पर वांछित नवाचार के साथ सक्षम करने के लिए लगातार प्रेरित होते हैं और जीपीएस ट्रैकिंग की विशेषता वाला नया जोड़ा, इस दिशा में एक कदम आगे है।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now