Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Realme C30 हुआ सस्ता, सिर्फ 549 रुपये में खरीदने का मौका! जानिए कैसे?

Published on: 17 January 2023
Realme C30 Flipkart Big Saving Days Sale

Realme C30 Flipkart Big Saving Days Sale: फ्लिपकार्ट पर इन दिनों डिस्काउंट और
ऑफर्स की लाइन लगी हुई है। महंगा सा महंगा स्मार्टफोन भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन पर कई तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसके बाद इसकी कीमत काफी कम हो रही है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान ना सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि लैपटॉप, टैब समते अन्य चीजों पर भी छूट दी जा रही है।

Flipkart Big Saving Days Sale: Realme C30 Specs

दरअसल, रियलमी सी30 को उसकी कीमत से काफी कम में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 5,149 रुपये है, लेकिन आप ऑफर्स के बाद इसे काफी कम में खरीद सकते हैं। 1000 रुपये से कम बजट का अगर एक स्मार्टफोन खरीदना है तो आप सिर्फ 549 रुपये में रियलमी सी30 को खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे 549 रुपये में कैसे खरीदा जा सकता है।

Flipkart Big Saving Days Sale: Realme C30 Offers

अगर ऑफर्स की बात करें तो स्मार्टफोन की कीमत 5,149 रुपये है लेकिन ग्राहकों को इस कीमत में बड़ा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर रियलमी सी30 पर 4,600 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके तहत अगर आप एक अच्छे कंडिशन का स्मार्टफोन चेंज करते हैं जो लेटेस्ट मॉडल में आता हो तो इसकी कीमत सिर्फ 549 रुपये हो सकती है।

Realme C30 Specifications

इसके फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसमें ग्राहकों को 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यहां अधिकतम 400 निट्स की ब्राइटनेस देखी जा सकती है। रियलमी सी30 में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है।

रियलमी सी30 में Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है। रियलमी सी30 में 5000mAh की लिथियम-आयन बैटरी देखने को मिलेगी जो लंबे समय तक चलेगी। यह स्मार्टफोन दिखने में बेहद स्टाइलिश है। हालांकि यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, लेकिन इसके स्टाइल में आपको कोई कमी नजर नहीं आएगी। बेसिक फीचर्स और स्पेसिफिकेशन यहां दिए गए हैं, हालांकि ये स्पेसिफिकेशन आपको एंट्री लेवल के हिसाब से पसंद आएंगे।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now