Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ओडिशा में रिटायर रेलवे अधिकारी के घर मिले सोने के बिस्कुट और चांदी के नोट, जानें क्या है मामला

बरामद नकदी और आभूषण

ओडिशा: ओडिशा के भुवनेश्वर में उस समय हड़कंप मच गया जब रिटायर रेलवे अधिकारी प्रमोद कुमार जेना के घर से एक-दो नहीं कई सोने के बिस्कुट मिले। उसके घर से चांदी के नोट समेत कुल करीब 17 किलो सोना व चांदी मिली है। इतना ही नहीं सीबीआई को अधिकारी के घर से तकरीब 1.57 करोड़ रुपये नकद मिला है। बरामद आभूषणों की कीमत करीब 8.5 रुपये आंकी जा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, रिटायर रेलवे अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रही है। इस कड़ी में सीबीआई ने अधिकारी के घर मंगलवार को छापेमारी की गई। छापेमारी में उसके घर से बड़ी संख्या में सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आभूषण व नकदी जब्त कर ली है। रिटायर अधिकारी व उनके परिजनों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी रेलवे में प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक के पद से रिटायर हुए थे। आरोपी 1989 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी है। सीबीआई ने 3 जनवरी को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। बता दें कि प्रमोद कुमार जेना नवंबर 2022 में रिटायर हुए थे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now