Prajasatta Side Scroll Menu

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किया। कड़ाके की ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्दौरा के पास मनसेर टोल प्लाजा पर यात्रा का स्वागत किया। धुंध भरी सुबह में राज्य के मंत्रियों के साथ गांधी तेज गति से चलते नजर आए और इस दौरान पार्टी के उत्साही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चुनिंदा लोगों को ही सुरक्षा घेरे के भीतर आने की अनुमति दी गई है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी पार्टी नेताओं के अलावा लोगों, खासकर युवकों के साथ बातचीत करते नजर आए। यात्रा के दौरान इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र में 24 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा और मालोट गांव में गांधी एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। हालांकि पहले, हिमाचल प्रदेश से गुजरना भारत जोड़ों यात्रा के कार्यक्रम में नहीं था, लेकिन राज्य आने के लिए उसे इसमें शामिल किया गया।हिमाचल प्रदेश को यात्रा के कार्यक्रम में शामिल करने के लिए गांधी का शुक्रिया अदा करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की जीत पार्टी की नीतियों और सच की झूठ पर जीत है।

Union Cabinet Meeting: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के तुरंत बाद ये बैठक होने वाली है। बता दें कि मंगलवार को संपन्न भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को और भी बड़े बहुमत से जीतेगी। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने के लिए वापस आएंगे।

इसे भी पढ़ें:  रामनवमी पर हिंसा का मामला: मुस्लिम देशों के संगठन OIC ने जताई चिंता, केंद्र सरकार ने कहा- ‘भारत विरोधी एजेंडा मत चलाइए’

राजनाथ सिंह ने रखा था नड्डा के कार्यकाल के विस्तार का प्रस्ताव

सूत्रों के अनुसार, नड्डा के विस्तार का प्रस्ताव केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखा था और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस पर सहमति व्यक्त की। सूत्रों ने कहा कि इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भविष्य में मजबूत सांस्कृतिक राष्ट्रीय एकता के लिए काशी-तमिल संगमम जैसे और आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने को कहा।

इसे भी पढ़ें:  देश के 16.8 करोड़ लोगों का बिक गया पर्सनल डेटा

देश को एक सूत्र में बांधने वाले कार्यक्रमों पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से काशी-तमिल संगम जैसे और कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर देने को कहा, ताकि सभी राज्य अपनी संस्कृति, सभ्यता और विरासत को एक-दूसरे के साथ साझा करें और देश सांस्कृतिक रूप से एकता के एक धागे में एकजुट हो सके। सूत्रों ने कहा कि उपस्थित लोगों ने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा पेश किए गए नौ सूत्री राजनीतिक प्रस्ताव पर भी चर्चा की।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now