Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

AAP विधायक ने दिल्ली विधानसभा में दिखाई नोटों की गड्डियां, रिश्वत का दावा, जान को बताया खतरा

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के अंतिम दिन ‘नोटकांड’ हुआ। सत्तारूढ़ आप विधायक महेंद्र गोयल ने आज दिल्ली विधानसभा में हंगामा खड़ा कर दिया। सदन के अंदर नकदी की गड्डी लेकर पहुंचे। रिठाला से AAP विधायक मोहिंदर गोयल ने नोटों की गड्डी लहराते हुए कहा कि उन्हें खरीदने की कोशिश की गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग आदि की भर्ती के लिए टेंडर निकला है। सरकार का क्लॉज है कि 80 फीसदी पुराने कर्मचारियों को रखना है, लेकिन ऐसा नहीं होता। इसमें बड़े स्तर पर पैसे की उगाही होती है।

मोहिंदर गोयल ने कहा कि डॉ बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग में भर्ती के लिए टेंडर निकला है। पैसा जमा होता है। स्टाफ को पूरा वेतन नहीं दिया जाता है। ठेकेदार उनसे पैसा वसूल करते हैं। मैंने डीसीपी, सीएस और एलजी से शिकायत की… मैं अपनी जान जोखिम में डाल रहा हूं, वे बाहुबली हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।

स्पीच के दौरान मोहिंदर गोयल ने झोले से नोट निकालकर टेबल पर रख दिए। उन्होंने नोटों की गड्डियां हाथों में उठाकर कहा, ‘ये वो टोकन मनी है, जो मुझे रिश्वत के तौर पर दी गई। मैंने पैसे के बदले नौकरी दिए जाने का मुद्दा मुख्य सचिव और LG के सामने भी रखा। मैंने उन्हें पत्र लिखा। मैं जान जोखिम में डालकर यह काम कर रहा हूं। वो लोग इतने दबंग हैं कि मेरे साथ भी गलत हो सकता है।’

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now