Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जल्द ही CoWIN पोर्टल पर शामिल होगी यह वैक्सीन

Himachal Covid-19 Update: हिमाचल में कोरोना की दस्तक, सिरमौर में 82 साल की महिला मिली पॉजिटिव..!

Covid 19: टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) जल्द ही CoWIN पोर्टल पर कोविड वैक्सीन कोवोवैक्स को शामिल कर सकता है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक यह कदम बूस्टर खुराक को बढ़ावा देने के लिए होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आगे समाचार एजेंसी की खबर में आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बताया गया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को इस बारे में एक पत्र भी लिखा है। जिसमें अपने कोविड वैक्सीन कोवोवैक्स को CoWIN पोर्टल पर वयस्कों के लिए विषम बूस्टर खुराक के रूप में शामिल करने की मांग की गई है।

मंजूरी दी थी

इससे पहले 16 जनवरी को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने विषम बूस्टर खुराक के रूप में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) COVID जैब कोवोवैक्स के लिए बाजार प्राधिकरण को मंजूरी दी थी। हाल ही में पिछले हफ्ते सरकारी पैनल सेंट्रल ड्रग रेग्युलेटरी अथॉरिटी ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविड वैक्सीन कोवोवैक्स के लिए मार्केट ऑथराइजेशन की सिफारिश की थी। यह वैक्सीन उन लोगों के लिए विषम बूस्टर खुराक के रूप में है, जो पहले से ही कोविशील्ड या कोवाक्सिन की दो खुराक ले चुके हैं।

कुछ शर्तों के अधीन मंजूरी दी थी

इससे पहले, DCGI ने कोवोवैक्स को 28 दिसंबर, 2021 को वयस्कों में आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के लिए, 9 मार्च, 2022 को 12-17 वर्ष की आयु के लिए और 28 जून 2022 को 7-11 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी कुछ शर्तों के अधीन मंजूरी दी थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now