Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीएम केजरीवाल बोले, हमारा देश पिछड़ा रह गया, क्योंकि देश की राजनीति खराब

अरविंद केजरीवाल

तेलंगाना: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज तेलंगाना के खम्मम में बीआरएस की तरफ से आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम अगर आपस में लड़ने की बजाय एक-दूसरे से सीखने का प्रयास करें, तो हमारा देश बहुत आगे बढ़ सकता है।

एलजी मुझे तंग कर रहे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सीएम बोले आज़ादी के 75 साल बाद भी हमारा देश पिछड़ा रह गया, क्योंकि देश की राजनीति ख़राब है। अब देश के कुछ सीएम और नेता एक साथ आ रहे हैं, जो देश के विकास पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के गवर्नर स्टालिन को, तेलंगाना के गवर्नर केसीआर को, पंजाब के गवर्नर मान सरकार को और दिल्ली के एलजी मुझे तंग कर रहे हैं।

देश तरक्की नहीं कर सकता

सीएम बोले केंद्र सरकार को बेरोजगारी-महंगाई की चिंता नहीं हैं। वो 24 घंटे यही सोचते हैं कि किसके पीछे सीबीआई-ईडी, इनकम टैक्ट लगाउं। ऐसे तो देश तरक्की नहीं कर सकता। देश की जनता ने बड़ी उम्मीद से इन्हें भारी बहुमत देकर जिताया, लेकिन ये देश बर्बाद करने पर तुले हैं। अब देश बदलाव मांग रहा है। 2024 में इन्हें उखाड़ फेंकना है और ऐसी सरकार लानी है, जो देश की तरक्की, बेरोजगारी, मंहंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य के बारे में सोचे, न कि लोगों से बदला लेने के लिए सोचे।

आंखों का मुफ्त चेकअप 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएम के. चंद्रशेखर साहब ने आज एक बहुत शानदार कार्यक्रम शुरू किया है। इसके अंतर्गत सभी लोगों की आंखों का चेकअप कराया जाएगा। तेलंगाना में चार करोड़ लोग रहते हैं। सभी लोगों की आंखों का चेकअप केसीआर साहब मुफ्त में करवाने जा रहे हैं। इसका का आज शुभारंभ हुआ है। जिनकी आंखों में दिक्कत है, उसे मुफ्त में दवा दी जाएगी। जिसे चश्में की जरूरत होगी, उसे मुफ्त में चश्मा दिया जाएगा। अगर किसी की आंखों में ऑपरेशन करने की जरूरत होगी, तो उसका मुफ्त में ऑपरेशन किया जाएगा। यह एक शानदार प्रोग्राम है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now