Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी ने मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का किया उद्घाटन, सीएम शिंदे बोले महाराष्ट्र की जनता का सौभाग्य

मेट्रो लाइन का उद्घाटन करते पीएम मोदी

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का उद्घाटन किया। यह परियोजनाओं करीब 38,800 करोड़ रुपए लागत से तैयार होगी। इस मौके पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पीएम का स्वागत किया।

कार्यक्रम में बोले हुए सीएम ने कहा, महाराष्ट्र की जनता सौभाग्यशाली है। पीएम मोदी आज विभिन्न परियोजनाओं और मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का उद्घाटन करने के लिए यहां आए हैं। कुछ लोग चाहते थे कि पीएम मोदी को ऐसा करने को न मिले, लेकिन इसके उलट हो रहा है। एमवीए सरकार ने महाराष्ट्र में विकास कार्य रुकवाए थे।

वहीं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 में पीएम ने यहां कहा था कि डबल इंजन सरकार ने महाराष्ट्र को बदल दिया और कहा कि सरकार को सत्ता में वापस लाया जाए। आप पर भरोसा करके जनता ने सरकार वापस लाई, लेकिन कुछ लोग गुंडागर्दी में लिप्त थे और 2.5 साल से लोगों को पसंद नहीं करने वाली सरकार थी।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री शिंदे,राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now