Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पश्चिम विहार इलाके की दीवारों पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, पुलिस ने हटवाए

Published on: 19 January 2023
Delhi Police 3

नई दिल्ली: दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में आज एक दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘रेफरेंडम 2020’ के नारे लिखे नजर आए। बाद में पुलिस ने इसे हटवा दिया। दीवारों पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘Referendum 2020’ नारे लिखे जाने के बारे में दिल्ली पुलिस की PRO सुमन नलवा ने बताया कि कुछ लोगों ने दिल्ली के कुछ इलाकों में देश विरोधी नारे लिखे थे। मामले में जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित नहीं है।

और पढ़िए

दिल्ली पुलिस की PRO सुमन नलवा ने कहा कि दिल्ली पुलिस का हर वर्ग यह सुनिश्चित कर रहा है कि गणतंत्र दिवस से पहले कोई गलत गतिविधि न हो। इससे हमारी सुरक्षा प्रभावित नहीं होती है। चूंकि एसएफजे एक प्रतिबंधित संगठन है, इसलिए यह खुद को उजागर करने की कोशिश कर रहा है, वे खबरों में बने रहना चाहते हैं।

और पढ़िए – 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now