Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पंजाब में 88 साल के बुजुर्ग ने जीती 5 करोड़ की लॉटरी

Punjab Lottery

Punjab Lottery: पंजाब के डेराबस्सी में 88 साल के बुजुर्ग ने 5 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। लॉटरी जीतने के बाद महंत द्वारका दास ने कहा कि वह पिछले 35-40 साल से लॉटरी के टिकट खरीद रहे हैं, लेकिन अब जाकर ये मौका आया है जब लॉटरी में इतनी बड़ी रकम जीती है।

महंत द्वारका दास ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं पिछले 35-40 सालों से लॉटरी (Punjab Lottery) खरीद रहा हूं। मैं जीत की रकम अपने दो बेटों में बांट दूंगा।

महंत द्वारका दास के बेटे नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मेरे पिता ने मेरे भतीजे को लॉटरी टिकट खरीदने के लिए पैसे दिए थे। आखिरकार उनका सपना पूरा हो गया। मुझे और मेरे पूरे परिवार को काफी खुशी है कि पिता ने इतनी बड़ी रकम जीती है।

इतनी राशि काटकर दी जाएगी रकम

सहायक लॉटरी निदेशक ने बताया कि लॉटरी के नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए गए थे और विजेता को 30 फीसदी टैक्स काटकर राशि दी जाएगी। बता दें कि मकर संक्रांति के मौके पर पंजाब सरकार बम्बर लॉटरी का आयोजन करती है।

सहायक लॉटरी निदेशक करम सिंह ने एएनआई को बताया कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद 30% टैक्स काटकर राशि उन्हें दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बम्पर लॉटरी 2023 के परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए गए। उन्होंने (द्वारका दास) ने 5 करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार जीता।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now