Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

DCW की अध्यक्ष को कार से घसीटने का वीडियो वायरल

Swati Maliwal 2

Swati Maliwal: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटे जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उस दौरान का है जब स्वाति मालीवाल के साथ कार सवार ने अभद्रता की थी और विरोध करने पर उसने स्वाति मालीवाल को दिल्ली AIIMS के बाहर करीब 10-15 मीटर तक घसीटा था। इस दौरान स्वाति मालीवाल का हाथ कार की खिड़की में फंसा था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

(नोट- Hindi.News24online.com इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) को ड्राइवर से बात करते हुए सुना जा सकता है। बातचीत से लगता है कि आरोपी ड्राइवर स्वाति मालीवाल को नहीं पहचानता है और उन्हें कही छोड़ने का ऑफर देता है। ड्राइवर की बातों को सुनने के बाद स्वाति मालीवाल कहती हैं, तुम मुझे कहां छोड़ोगे? मुझे घर जाना होगा। मेरे रिश्तेदार रास्ते में हैं।

थोड़ी देर बाद कार सवार आगे निकल जाता था, लेकिन वो दोबारा घूमकर आता है। स्वाति मालीवाल से आरोपी कार ड्राइवर फिर बात करना चाहता है। इसके बाद स्वाति मालीवाल लेफ्ट साइड से निकलकर राइट साइट में ड्राइवर के पास पहुंचती हैं। वे पूछती हैं कि आप मुझे कहां छोड़ने की योजना बना रहे हैं? तुम दूसरी बार आए हो। मैं बार-बार कह रही हूं कि मुझे मदद नहीं चाहिए।” थोड़ी देर बाद, स्वाति मालीवाल को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। उनका हाथ कार की खिड़की में फंस जाता है और उन्हें करीब 10-15 मीटर घसीटा जाता है।

गुरुवार तड़के 3 बजे की है घटना

बता दें कि स्वाति मालीवाल से गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक कार सवार ने अभद्रता की थी। इस दौरान स्वाति मालीवाल का हाथ कार की खिड़की में फंस गया था जिसके बाद नशे में धुत ड्राइवर ने करीब 10-15 मीटर तक उन्हें घसीटा था।

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता करने और उन्हें घसीटने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हरीश चंद्र को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now