Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अनुराग ठाकुर के साथ चली 5 घंटे की बैठक के बाद धरना खत्म करने का ऐलान, एक महीने में पूरी होगी जांच

Wrestlers Protest 1

प्रशांत त्रिपाठी, नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर चले पहलवानों के प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को रेसलर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले। ये बैठक करीब 5 घंटे चली। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनके साथ बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, बबीता फोगाट और विनेश फोगाट जैसे रेसलर मौजूद रहे। इस दौरान रेसलर्स ने धरना खत्म करने का ऐलान किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा- खिलाड़ियों से बड़ी गंभीरता से बातचीत हुई

अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- खिलाड़ियों से बड़ी गंभीरता से बातचीत हुई। इन्होंने जो गंभीर आरोप लगाया है उसको बहुत बारीकी से सुना। कुश्ती संघ में सकारात्मक पहलू क्या हो इस पर भी बात हुई है, जो आरोप लगाए हैं उस पर कार्रवाई होगी।

ओवरसाइज कमेटी का गठन होगा

उन्होंने आगे कहा- इस मामले में अब ओवरसाइज कमेटी का गठन होगा। इसके सदस्यों के नाम कल घोषणा होगी। एक महीने में जांच पूरी होगी। साथ ही जब तक जांच होगी तब तक ब्रजभूषण सिंह कामकाज से अलग रहेंगे।

बजरंग पूनिया ने कहा- सरकार पर पूरा विश्वास

वहीं इस दौरान बजरंग पूनिया ने कहा- सबको धन्यवाद कि उन्होंने हमारी आवाज सुनी। हमें विश्वास है कि निष्पक्ष जांच होगी। हम अभी प्रोटेस्ट खत्म कर रहे हैं। हमें सरकार पर पूरा विश्वास है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से रेसलर्स के चेहरे पर सुकून नजर आया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि 1 महीने बाद जो जांच कमेटी रिजल्ट देगी वह संतोषजनक होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now