Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

फ्री में सालों-साल चलाना है Netflix, Amazon और Disney+Hotstar? ये है जियो का किफायती प्लान

Free OTT Subscription Recharge Plans

Free OTT Recharge Plans: आज के समय में ज्यादातर लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। इनका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को हर महीने या सालभर का रिचार्ज अपनाना पड़ता है जो कहीं ना कहीं यूजर्स के लिए एक फालतू खर्चा हो सकता है। दरअसल, जियो के अलावा कई टेलीकॉम ऑपरेटर अपने प्लानों के साथ फ्री ओटीटी देते हैं।

सब प्लान की कीमत बेनिफिट्स के साथ बढ़ती चली जाती है। हालांकि, आज हम आपके लिए जियो का एक ऐसा प्लान लेकर आए हैं जिसमें कम कीमत में Netflix, Amazon और Disney + Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। ये रिचार्ज प्लान (Jio Free OTT Subscription Recharge Plan) ना सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और डेटा का बेनिफिट देता है बल्कि यूजर्स को एक साल के लिए नेटफ्लिक्स, अमेजन और डिज्नी प्लस हॉस्टस्टार फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

Jio Free OTT Subscription Recharge Plans

जियो की ओर सिर्फ 399 रुपये में फ्री ओटीटी बेनिफिट्स दिए जाते हैं। कंपनी के पास पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों प्लान 399 रुपये का है। जियो 399 रुपये के पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान में Netflix, Amazon और Disney Plus Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। आइए दोनों में मिलने वाले बेनिफिट्स जानते हैं।

Jio Postpaid Plan

जियो के 399 रुपये के पोस्टपेड प्लान (Jio 399 Postpaid Plan) में एक महीने के लिए 75 जीबी डेटा उपलब्ध कराया जाता है। इसमें कोई दैनिक गणना नहीं है। इतना डेटा आप पूरे महीने में किसी भी दिन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर डेटा सेव भी हो जाता है तो Jio इस प्लान में 200GB तक डेटा रोलओवर की सुविधा दे रहा है। अगर डेटा खत्म हो जाता है, तो कंपनी 1 जीबी डेटा के लिए 10 रुपये चार्ज करेगी। इसमें जियो एप्स के अलावा 1 साल के लिए फ्री नेटफ्लिक्स, अमेजन और डिज्नी प्लस हॉस्टस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Jio Prepaid Plan

Jio का 399 रुपये का प्रीपेड प्लान (Jio 399 Prepaid Plan) भी है, जिसकी वैधता 56 दिनों की है, जिसमें रोजाना 1.5GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है। इस प्लान के साथ भी जियो एप्स के अलावा 1 साल के लिए फ्री नेटफ्लिक्स, अमेजन और डिज्नी प्लस हॉस्टस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now