Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Twitter Blue Subscription अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध, चुकाने होंगे इतने रुपये…

Twitter Blue Subscription For Android Users

Twitter Blue Subscription for Android Users: ट्विटर की कमान संभालते हुए एलन मस्क ने दुनियाभर के यूजर्स को हिला रखा है। चिड़िया को आजाद करने के बाद से ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन चर्चाओं में है। प्लेटफॉर्म पर इसकी पेड सर्विस (Twitter Blue Tick Paid Subscription) करीब 1 महीने पहले लॉन्च की जा चुकी है।

हालांकि, ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन को चुनिंदा यूजर्स के लिए ही शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिनमें आईओएस और वेब यूजर्स शामिल थे। वहीं, अब कंपनी ने इस सुविधा को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी पेड सर्विस शुरू कर दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Twitter Blue Subscription Cost for Android Users 

ट्विटर हेल्प सेक्शन की मानें तो ट्विटर ब्लू पेड सर्विस का इस्तेमाल IOS और वेब यूजर्स के अलावा एंड्रॉयड यूजर्स भी कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए एंड्रॉयड यूजर्स को 11 डॉलर यानी करीब 900 रुपये प्रति माह का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, जोकि आईओएस यूजर्स के लिए भी तय की गई है।

Twitter Blue Subscription for Android Users Availability

रिपोर्ट के मुताबिक आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका, न्यूजीलैंड, जापान और कनाडा में ट्विटर ब्लू पेड सर्विस एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, भारत में इस सुविधा को अभी तक शुरू नहीं किया गया है। कंपनी इसे बहुत जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है।

Twitter Blue Subscription Benefits

ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को सिर्फ ब्लू टिक नहीं, उसके साथ और भी कई फायदे हो सकेंगे। इसमें यूजर्स को ट्वीट एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा रीडर मोड का एक्सेस और 1080p वीडियो में वीडियो अपलोड करने का फीचर भी मिलेगा। यूजर्स को एड भी खास ज्यादा शो नहीं होंगे। इसके अलावा यूजर्स के ट्वीट को रिप्लाई और प्रॉयोरिटी भी मिलेगी।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि वेब यूजर्स के लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कॉस्ट 8 डॉलर प्रति माह है। ऐसे में वेब यूजर को इसके सब्सक्रिप्शन के लिए सलाना 84 डॉलर खर्च करना होगा। जबकि, एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए गूगल को 3 डॉलर कमीशन देगा। इस वजह से एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए इसकी कीमत 11 डॉलर प्रति महीना है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now