Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विवादों के बीच बृजभूषण शरण बोले- मैं दल से बड़ा नहीं, समर्थक इन चीजों से रहें दूर

Brij Bhushan Sharan Singh

Wrestling Federation of India: भारतीय कुश्ती महासंघ के अघ्यक्ष बृजभूषण शरण ने विवादों के बीच रविवार को दो ट्वीट कर अपने समर्थकों को यह नसीहत दी है। बृजभूषण ने अलग-अलग दो ट्वीट कर कहा, सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक स्लोगन, ग्राफिक्स, हैशटैग की जानकारी मिली है। ऐसा कुछ भी जिससे किसी राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन, सम्प्रदाय या जाति-धर्म की गरिमा को नुकसान पहुंचे उसके प्रति मेरी असहमति है।

 

इसे भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती के चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

आगे अध्यक्ष ने कहा, मैं ऐसे पोस्ट और ट्रेंड्स का खंडन करता हूं। मैं दल से बड़ा नहीं हूं। मेरा समर्पण मेरी निष्ठा प्रमाणिक है। मेरे शुभचिंतक और समर्थक कृपया ऐसे पोस्ट से दूर रहें, लाइक तो क्या कुछ कमेंट भी ना करें। बता दें कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ 18 जनवरी से लगातार तीन दिन दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने प्रदर्शन किया था। महिला पहलवानों ने संध के पदाधिकारियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now