Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मजदूर, सब्जी वाला समेत 1000 लोग होंगे special invitees

प्रतीकात्मक तस्वीर 11

Republic Day celebrations: 74वां गणतंत्र दिवस समारोह में एक हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इन special invitees में सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना और कर्तव्य पथ के मजदूर, सब्जी वाला, रिक्शा चालक, छोटी किराना दुकान के मालिक, दूध बूथ कार्यकर्ता आदि शामिल होंगे।

समारोह देखने का मौका नहीं मिलता उनके लिए यह प्रयास 

रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों को गणतंत्र दिवस समारोह देखने का मौका नहीं मिलता, उनके लिए विशेष प्रयास किया गया है। इस वर्ष फिर से सभी क्षेत्रों के लोगों को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है।

इन लोगों को किया गया आमंत्रित 

सूत्रों के मुताबिक लगभग 1,000 विशेष आमंत्रित लोग होंगे जिनमें स्कूल बैंड प्रतियोगिता फाइनलिस्ट की आठ टीमें शामिल हैं। इसके आदिवासी समुदायों के लोग, दिव्यांगजन, वीर गाथा विजेता, मिस्र और जापानी प्रतिनिधिमंडल, इंटरपोल यंग ग्लोबल पुलिस लीडर्स प्रोग्राम के प्रतिभागी, दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चे और अन्य लोगों आमंत्रित किए गए हैं।

6 फीट की दूरी रहेगी, कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन 

जानकारी के मुताबिक कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण इस वर्ष आगंतुकों की संख्या में काफी कमी आई है। आगंतुकों की सुरक्षा के लिए, केवल दोहरे टीकाकरण लगा चुके लोगों को ही को आमंत्रण की अनुमति दी गई है। वहीं, मेहमानों में बैठने की व्यवस्था इस तरह की गई है कि उनमें 6 फीट की दूरी बनी रहे। लोगों से मास्क पहनने और अन्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now