Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इस iPhone पर तगड़ी छूट! 70 हजार की जगह देने होंगे सिर्फ 38,899 रुपये, जान लें ऑफर्स

IPhone Big Discount Deals

iPhone Big Discount Deals: एप्पल की ओर से आईफोन के कई मॉडल्स मार्केट में पेश किए जा चुके हैं। हर साल कंपनी अपने आईफोन के नए-नए मॉडल्स पेश करती रहती है। हालांकि, फिर भी कई ऐसे मॉडल्स हैं जो लेटेस्ट आईफोन की तुलना में सुर्खियों और लोगों की पसंद में रहते हैं। इनमें से एक आईफोन 13 (iPhone 13) भी है जो आईफोन 14 (iPhone 14) से ज्यादा चर्चाओं और ग्राहकों की पसंदों में से एक है।

हालांकि, एप्पल के लेटेस्ट मॉडल के आने के बाद आईफोन 13 की कीमत पर असर तो थोड़ा पड़ा है। इसे कई प्लेटफॉर्म पर छूट के साथ बेचा जा रहा है। साल 2021 में लॉन्च हुआ आईफोन 13 फ्लिपकार्ट (iPhone Big Discount Deals Flipkart) पर काफी कम कीमत में लिस्टेड है और इस पर कई डिस्काउंट ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिसके बाद 70 हजार रुपये के करीब वाला ये फोन सिर्फ 47,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए आईफोन 13 पर मिल रही डील्स के बारे में जानते हैं।

iPhone 13 Discount Offer

फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 का 128 जीबी 69,900 रुपये की जगह 61,999 रुपये में लिस्टेड है। फोन की कीमत पर 11 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे 7,901 रुपये तक की छूट का फायदा हो रहा है। आईफोन 13 पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

Flipkart iPhone 13 Bank Offer

अगर आप iPhone 13 को खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत यानी 3,100 रुपये तक की छूट मिलेगी, जिसके बाद फोन की कीमत 58,899 रुपये हो जाएगी। आप चाहें तो HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भी पेमेंट कर सकते हैं, इसके बाद फोन की कीमत पर 2000 की छूट पा सकेंगे।

Flipkart iPhone 13 Exchange Offer

आईफोन 13 पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको इतनी छूट मिल सकती है। इस ऑफर का पूरा लाभ पाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का फोन एक्सचेंज करना होगा, जो लेटेस्ट मॉडल में आता हो तभी आपको 20 हजार रुपये का पूरा लाभ मिल सकेगा। एक्सचेंज छूट का पूरा लाभ मिलने के साथ अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक का कार्ड ऑफर भी अप्लाई करते हैं तो आईफोन 13 की कीमत 38,899 रुपये तक हो सकती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now