Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राजकुमार संतोषी को जान से मारने की धमकी

Gandhi Godse Ek Yudh

Gandhi Godse- Ek Yudh: बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को जान से मारने की धमकी मिली है। जान से मारने की धमकियों के बाद फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती को लिखे पत्र में राजकुमार संतोषी ने मौत की धमकी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा का अनुरोध किया। राजकुमार संतोषी ने अपनी फिल्म “गांधी गोडसे: एक युद्ध” के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान औपचारिक रूप से प्रेस को हाल की घटना के बारे में सूचित किया।

राजकुमार संतोषी ने घायल, दामिनी जैसी हिट फिल्में बनाई

बता दें कि राजकुमार संतोषी ने ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘पुकार’ जैसी हिट फिल्में बनाई है। धमकी को लेकर मशहूर फिल्मकार ने पुलिस से जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया है।

बता दें कि ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ असगर वजाहत और राजकुमार संतोषी द्वारा लिखित है। संतोषी प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म में ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार एआर रहमान का साउंडट्रैक होगा। गांधी गोडसे एक युद्ध 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now