Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सेना ने पांच युवकों को आतंकी चंगुल से निकाला

बड़ी ख़बर ! कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर: बारामूला ने मंगलवार को सेना ने आतंकी मंसूबों को नाकामयाब किया है। सेना व पुलिस ने संयुक्त अभियान चला दो किशोर सहित पांच युवकों को आतंकी चंगुल से निकाला है। पांचों को आतंकी बनाने की तैयारी थी। जानकारी के मुताबिक बारामूला पुलिस और सेना 29 आरआर ने यह सफल अभियान किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

 

पुलिस के अनुसार आतंकी युवाओं को उकसा रहे थे। वह आतंकियों से संपर्क में थे। गुप्त सूचना के आधार पर पहले इन युवकों का पता किया गया। फिर उन सभी के परिजनों को विश्वास में लेकर इनसे बात की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में पता चला कि पांचों आतंकी संगठनों में भर्ती होने के लिए सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में आतंकी संचालकों के संपर्क में थे। सभी को काउंसिलिंग के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now