Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अगले 48 घंटे इन 10 राज्यों पर भारी, होगी भारी बारिश

Aaj Ka Mausam

Weather Today: पूरे उत्तर भारत में नए साल 2023 के पहले दिन से ही मौसम बेहद सर्द बना हुआ है। उत्तर भारत पहाड़ों से लेकर मैदान जबरदस्त ठंडा का प्रकोप है। हालांकि पिछले तीन-चार दिनों से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन देश में एकबार फिर मौसम के मिजाज के बदलने का अनुमान है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले एक-दो दिनों एकबार फिर से ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है। दरअसल पहाड़ों में लगातार बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है। जिससे वहां मौसम का मिजाज बेहद सर्द है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है।

इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि 26 जनवरी तक यहां मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और बर्फबारी के साथ-साथ बारिश जारी रहेगी। साथ आज और कल यानी 26 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश हल्की बारिश हो सकती है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद ठंड एकबार फिर से लौट सकती है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों से चलने वाली सर्द हवाएं भी मैदानी इलाकों में मौसम के पारे को गिराएगा।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश और हिमपात संभावना है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, उत्तरी पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की गतिविधियां संभव हैं।

वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now