Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ED ने टीएमसी राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को किया गिरफ्तार, यह है वजह

साकेत गोखले

अहमदाबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गिरफ्तार कर लिया। गोखले क्राउडफंडिंग में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुजरात जेल में बंद हैं। उन्हें जेल से ईडी ने अपनी कस्टडी में लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रवर्तन निदेशालय ने गोखले को गिरफ्तारी के बाद अहमदाबाद की अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उन्हें पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने 30 दिसंबर 2022 को गुजरात में क्राउडफंडेड फंड की कथित हेराफेरी के मामले में टीएमसी प्रवक्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वह जेल में बंद है। इससे पहले, गोखले को गुजरात पुलिस ने 6 दिसंबर को निलंबन पुल ढहने की त्रासदी के बाद गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोरबी यात्रा पर खर्च किए गए पैसे से संबंधित फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now