Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

75GB तक फ्री डेटा! जल्दी उठाएं ऑफर का फायदा

Extra Data Plan Offer

Extra Data Plan Offer: आजकल हम सभी की तलाश एक किफायती रिचार्ज प्लान लेने के साथ अधिक बेनिफिट्स और लंबी अवधि के साथ अधिक डेटा की होती है। अगर ये सभी बेनिफिट्स एक ही प्लान में मिल जाए तो ग्राहकों इससे काफी खुशी होती है। वोडाफोन-आइडिया की ओर से अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए एक ऐसा ही प्लान ऑफर किया गया है।

दरअसल, वीआई अपने ग्राहकों को लंबी अवधि के साथ डेटा और अन्य बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। आज हम आपको वीआई के उन प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक्सट्रा 75GB तक डेटा ऑफर (75GB Extra Data Plan Offer) कर रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस सेल में सबसे कम कीमत पर कहां मिल रहा है Apple AirPods? यहां जानें...

Vi Extra Data Recharge Plan Offer

वीआई की ओर से अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर को टक्कर देने के लिए एक्स्ट्रा डेटा प्लान ऑफर किया गया है। वीआई अपने कई रिचार्ज प्लानों के साथ एडिशनल सुविधा दे रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Nokia का बजट फ्रेंडली Smartphone चोरी-चुपके लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Vi Extra Data Offer Plans

Vi की ओर से 3099 रुपये, 2899 रुपये और 1449 रुपये का प्लान ऑफर किया जाता है जो एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। इन तीनों प्लान में कीमत के साथ बेनिफिट्स भी अलग-अलग हैं। वीआई के 1,449 रुपये वाला प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ है, जबकि 2899 और 3099 रुपये के प्लान की वैधता 365 दिनों की है।

Vi 75GB Bonus Data Offer

कंपनी की ओर से अपने 1449 रुपये वाले प्लान में 50GB का डेटा बोनस दिया जा रहा है। हालांकि, 2899 और 3099 रुपये के प्लान में 75GB का बोनस डेटा ऑफर किया जा रहा है। इन प्लानों में अनलिमिटेड बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं। इनमें रोजाना 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  अब पूरे परिवार के लिए आया ये खास प्लान...

मिलेगा ओटीटी बेनिफिट्स

वोडाफोन-आइडिया का 1449 और 2899 रुपये वाले प्लान में रोजाना 1.5GB मिलता है जबकि, 3099 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now