Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

iPhone 14 और iPhone 14 Plus को आधी कीमत पर खरीदने का मौका!

IPhone 14 And IPhone 14 Plus

iPhone 14 and iPhone 14 Plus Discounts: एप्पल का लेटेस्ट आईफोन मॉडल, आईफोन 14 छूट के साथ मिल रहा है। इसकी कीमत पर भारी छूट दी जा रही है। आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस को कई तरह के ऑफर के साथ सेल किया जा रहा है, जिसका फायदा उठाकर आप करीब 80 हजार का फोन सिर्फ 42,155 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 14 Discounts

फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 का 128GB स्टोरेज प्राइज डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस फोन को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था जो फ्लिपकार्ट पर 66,900 रुपये में मिल रहा है। इस पर कुल 13 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जिसके बाद इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।

iPhone 14 Bank Offer

आईफोन 14 पर बैंक ऑफर दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट से अगर आप आईफोन 14 खरीदते हैं तो एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत छूट पा सकते हैं। इस तरह से फोन कीमत पर 3,345 रुपये की छूट पा सकते हैं। ऐसे में फोन की कीमत आपके लिए 69,900 रुपये की जगह 63,555 रुपये हो जाएगी।

iPhone 14 Exchange Offer

फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 14 पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत किसी पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहक को 21,400 रुपये का डिस्काउंट मिल सकेगा। हालांकि, इस ऑफर का पूरा लाभ तभी मिलेगा जब आप लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडीशन का पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करेंगे। पूरा ऑफ मिलने पर आईफोन 14 की कीमत 42,155 रुपये हो जाएगी।

Flipkart iPhone 14 Plus Offers

आईफोन 14 सीरीज में शामिल आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus) भी डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है। यहां फोन को 89,900 रुपये की जगह 75,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत छूट मिल रही है जबकि, 21,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now