Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जल्द उठाएं फायदा, Free 4G Phone और…

Republic Day Free 4G Phone Offer

Jio Republic Day Offer: गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई कंपनियां तरह-तरह के ऑफर्स पेश कर रही है। कहीं सस्ते में स्मार्टफोन मिल रहे हैं तो कहीं पर ईयरफोन्स, तो कहीं पर रिचार्ज ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ज्यादातर कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग ऑफर्स पेश कर रही है। ऐसे में रिलायंस जियो (Reliance Jio) कैसे पीछे रह सकता है।

इसलिए जियो की ओर से भी अपने ग्राहकों को एक खास ऑफर दिया जा रहा है। इसके तहत ग्राहक फ्री में 4जी फोन (Republic Day Free 4G Phone Offer) घर मंगवा सकते हैं। फ्री फोन के साथ 2 साल के लिए रिचार्ज भी फ्री है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और अधिक डेटा बेनिफिट्स ऑफर किया जा रहा है। आइए जियो के रिपब्लिक डे ऑफर (Jio Republic Day Offer) के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Tecno Pop 7 Pro भारत में लॉन्च, 10 हजार से कम में तगड़े फीचर्स शामिल!

और पढ़िए –

Jio Rs 1499 Plan

जियो की ओर से 1499 रुपये के रिचार्ज के साथ फ्री 4जी फोन दिया जा रहा है। इस प्लान में 24GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। ये एक साल की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को जियो एप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

इसे भी पढ़ें:  Vivo T2 5G Series की भारत में दमदार एंट्री! 18 अप्रैल से शुरू होगी सेल, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ

Jio Rs 1999 Plan

रिलायंस जियो की ओर से 1,999 रुपये वाले प्लान में भी ये ऑफर दिया जा रहा है। इस प्लान का रिचार्ज करने पर जियो का फोन फ्री दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 2 साल तक की है। इसमें आपको कॉलिंग और SMS का बेनिफिट 2 साल तक फ्री मिलता है। इसके अलावा प्लान में 48GB डेटा की सुविधा भी शामिल है। प्लान के साथ आपको जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है।

अगर आप फोन खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक बेस्ट डील हो सकती है। क्योंकि इसमें रिचार्ज के साथ आपको फ्री 4जी फोन मिल रहा है। दो साल तक रिचार्ज का बेनिफिट पाने के लिए 1,999 रुपये वाला रिचार्ज बेस्ट हो सकता है। फ्री फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले है, जिसमें कैमरा, टॉर्च, माइक्रोफोन रेडियो और स्पीकर है।

इसे भी पढ़ें:  Yellow iPhone 14 की आज से बिक्री शुरू, ऑफर्स से पड़ेगा इतना सस्ता!

और पढ़िए –

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now