Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

दिग्विजय सिंह के समर्थन में आए राशिद अल्वी

Rashid Alvi

Surgical Strike: कांग्रेस के सीनियर नेता राशिद अल्वी ने दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन करते हुए उनका बचाव किया है। राशिद अल्वी ने कहा है कि हमें अपने सुरक्षा बलों पर भरोसा है लेकिन बीजेपी सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते।

राशिद अल्वी ने कहा कि केंद्र सरकार का कहना है कि उसके पास (सर्जिकल स्ट्राइक का) वीडियो है तो इसमें क्या गलत है कि दिग्विजय सिंह सरकार से इसे दिखाने के लिए कह रहे हैं? हम (सर्जिकल स्ट्राइक का) सबूत नहीं मांग रहे हैं, लेकिन सरकार अपने दावों का वीडियो दिखाए।

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था?

कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक की बात करती है लेकिन, प्रमाण नहीं देती है। उन्होंने कहा कि आज तक संसद के समक्ष 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक या 2019 के पुलवामा आतंकी हमले पर एक रिपोर्ट नहीं रखी गई है। दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।

बता दें कि 2019 में पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी सोमवार को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू चरण के दौरान आई थी।

कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयान से किया था किनारा

दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने किनारा करते हुए कहा था कि हमें सेना पर पूरा भरोसा है और हम दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन नहीं करते हैं। ये उनका निजी बयान है और पार्टी का उनके इस बयान से कोई लेना देना नहीं है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now