Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

डॉक्टर दंपति समेत 5 लोगों की मौत

Published on: 28 January 2023
Dhanbad Fire News

Dhanbad Hospital Fire: झारखंड के धनबाद जिले में एक प्राइवेट क्लिनिक हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में डॉक्टर दंपति समेत पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा शनिवार तड़के दो बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल में अचानक रात करीब 2 बजे आग लग गई। हादसे में डॉक्टर दंपति समेत 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हाजरा, भांजा सोहेल कंगारू, खाना बनाने वाली तारा और एक अन्य शामिल है।

कहा जा रहा है कि इनमें से कुछ लोगों की मौत जहरीली धुएं से दम घुटने के कारण हुई है। हादसे में घर में मौजूद दो पालतू कुत्तों की भी मौत हुई है।

हॉस्पिटल के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे डॉक्टर हाजरा

बताया जा रहा है कि डॉक्टर विकास हाजरा अपने परिवार के साथ हॉस्पिटल के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले स्टोर रूम में लगी जिसके बाद आग ने भीषण रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों से मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कहा जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाए जाने के बाद अंदर पहुंची पुलिस को सभी शव अलग-अलग कमरों से बरामद हुआ है।

Dhanbad Hospital Fire

मरीजों को निकालकर दूसरी जगह किया शिफ्ट

बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना के दौरान अस्पताल में कुछ मरीज भी भर्ती थे, लेकिन राहत की बात यह है कि अस्‍पताल से सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बुरी तरह से गंभीर चार लोगों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, सभी शवों को निकालकर SNMMCH (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सह अस्‍पताल) भेज दिया गया है।

फिलहाल, डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा, बैंकमोड़ थानेदार पीके सिंह समेत बैंकमोड़ थाना की पूरी टीम मौके पर मौजूद हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now