Prajasatta Side Scroll Menu

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम हुआ ‘अमृत उद्यान’ इस तारीख से खुलेगा

मुगल गार्डन का नाम बदला गया

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ कर दिया गया है। अमृत उद्यान 31 जनवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा। शनिवार को राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय सिंह ने कहा कि अब राष्ट्रपति भवन के सभी उद्यानों की सामूहिक पहचान ‘अमृत उद्यान’ होगी।

 

इसे भी पढ़ें:  'पूनिया ने धोखा दिया'...ये कहकर BJP सांसद किरोड़ी मीणा ने खत्म किया धरना

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने मीडिया को बताया कि पहले वर्णनात्मक पहचान होती थी, अब बगीचों को एक नई पहचान दी गई है। अमृत उद्यान लोगों के लिए 31 जनवरी से खोला जाएगा। बता दें राष्ट्रपति भवन 330 एकड़ फैला है। यहां चार मंजिलों में कुल 340 कमरे, 2.5 किलोमीटर में गलियारे और 190 एकड़ में बगीचा है।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल राष्ट्रपति भवन-उद्यान उत्सव 2023 के उद्यानों के उद्घाटन की शोभा बढ़ाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसा देखने इकट्ठा हुई भीड़ को ट्रक ने रौंदा, 5 की मौत और एक दर्जन से अधिक घायल

 

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now