Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

देश में दम तोड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में आए मात्र 60 नए केस

Coronavirus In Delhi

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है। पिछले कुछ दिनों से चीन, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान सहित कई देशों में कोरोना के मामले में तेजी देखी गई। वहीं भारत में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए राहत की खबर है। भारत में आज पिछले 24 घंटे में कोरोना के 66 नए केस सामने आए हैं। जो 26 मार्च 2020 के बाद सामने आए यह सबसे कम दैनिक मामले हैं।

24 घंटे में कोरोना के 60 नए केस आए

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 66 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान कोरोना संक्रमण से एक भी व्यक्ति की मौत की खबर है। इससे पहले पिछले दिन सोमवार को देश में कोरोना के 80 नए मामले आए थे, जबकि कोरोना संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत की खब नहीं आई थी। यानी कल के मुकाबले आज कोरोना के 14 कम नए केस सामने आए हैं।

भारत में कम हो रहा है कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (30 January 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 66 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। जबकि इस दौरान 158 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 हजार 755 हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 93 की कमी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,82,785 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 82 हजार 785 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 50 हजार 289 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 740 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

अभी कुल एक्टिव केस- 1 हजार 755
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 82 हजार 785
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 50 हजार 289
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 740

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.81 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.05% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.07% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.45 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now