Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कहीं आपकी ही गलती ना बन जाए दुश्मन! ना करें ये 3 लापरवाही

Smartphone Tips And Tricks

Smartphone Tips and Tricks: क्या आप भी स्मार्टफोन का हद से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं? या फिर आपके फोन की बैटरी भी काफी जल्दी खत्म हो जाती है? तो इसके पीछे का कारण आपके ही द्वारा की जा रही कुछ गलतियां हो सकती हैं। हालांकि, अगर आप इन गलतियों को ना करें तो फोन की बैटरी लाइफ काफी अच्छी कर सकते हैं। साथ ही अपने पुराने फोन को भी नया जैसा बनाए रख सकते हैं। आइए आपको स्मार्टफोन के टिप्स एंड ट्रिक्स बताते हैं।

ओवर चार्ज करने से बचें (Avoid Overcharging Phones)

फोन को कभी रात के समय सोते हुए चार्जिंग पर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर आपका फोन हद से ज्यादा चार्ज हो सकता है, जिसका असर आपके फोन की बैटरी पर पड़ता है। इस वजह से फोन की बैटरी और फोन दोनों जल्दी खराब हो सकते हैं। फोन की अच्छी बैटरी लाइफ के लिए ये भी ध्यान रखें कि 100 प्रतिशत से कम पर ही फोन को चार्जिंग से हटा दें।

इसे भी पढ़ें:  Redmi 32 inch Smart TV हुआ सस्ता, 25000 की जगह 11,269 रुपये में...

और पढ़िए –

फास्ट चार्जर का न करें ये यूज (Avoid using Fast Charger)

फास्ट चार्जिंग के चक्कर में अपने फोन के ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करना बंद नहीं करना चाहिए। आपके फोन के साथ जो चार्जर दिया गया है, उसी को चार्ज करने के लिए यूज करें। फास्ट चार्जर से फोन चार्ज करने पर बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है और फिर फोन में तरह-तरह की समस्याएं आनी शुरू हो जाती है।

इसे भी पढ़ें:  Facebook पर आया कमाल का फीचर, उठा सकेंगे वीडियो कॉलिंग के साथ Multiplayer Games का मजा!

फोन की सेफ्टी का रखें ख्याल (Smartphone Guard)

फोन का इस्तेमाल सेफ्टी का ध्यान रखते हुए करना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही आपके नए फोन का पुराना बना सकती है। फोन को सुरक्षित रखने के लिए अपने फोन के डिस्प्ले पर टेम्पर्ड जरूर लगवाएं। हालांकि, इसे लगाते हुए ध्यान रखें कि ये एक अच्छी क्वालिटी का होना, बेकार होने पर फोन की डिस्प्ले टूटने का डर रहता है। टेम्पर्ड के अलावा फोन पर कवर जरूर लगाएं। इसके साथ ही स्मार्टफोन के कैमरे पर लेंस भी जरूर लगवा लें।

और पढ़िए –

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now