Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, कहा-‘जहां पीएम चाहेंगे, मैं रहूंगा..’

कैप्टन अमरिंदर सिंह

Maharashtra News: महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाए जाने की अटकलों पर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। मीडिया में दिए बयान में उन्होंने कहा, मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता हूं। किसी ने भी भी इस बारे में मुझसे बात नहीं की है।

यह कयास हैं, किसी ने मुझसे इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बीजेपी नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि मैंने इससे पहले पीएम मोदी से कहा था, मैं उनके साथ हूं। जहां वह चाहते हैं कि मैं रहूंगा। आगे कैप्टन अमरिंदर सिंह से जब यह पूछा गया कि क्या वह आम चुनाव लड़ना चाहते हैं? इस पर उनका जवाब था कि यह अभी केवल कयास हैं। किसी ने मुझसे इस बारे में अभी तक कोई संपर्क नहीं किया है

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अपने पद से हटने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं

बता दें मीडिया में अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने पद से हटने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं। पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने साल 2021 में कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। इसके बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी की स्थापना की। फिर सितंबर 2022 में उन्होंने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now