Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अक्षर या कुलदीप, किसे मिलना चाहिए मौका? पूर्व सलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

IND Vs AUS Axar Patel Kuldeep Yadav

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस बीच टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के बीच तीसरे स्पिनर को चुनना सिरदर्द बन गया है। इस बात पर बहस जारी है कि कुलदीप या अक्षर में से पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में किसे जगह मिलनी चाहिए। पिछले चयन पैनल का हिस्सा रहे सुनील जोशी ने हाल ही में कुलदीप का समर्थन किया था। अब इस बारे में पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता और बीसीसीआई की सलाहकार समिति के सदस्य जतिन परांजपे ने बड़ा बयान दिया है। परांजपे ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा- “मेरे लिए इस बात पर कोई बहस नहीं है कि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ अक्षर पटेल भारत के तीसरे स्पिनर होने चाहिए। वह जिस फॉर्म में हैं, उन्हें विकेट मिलेंगे, अक्षर एक सीधी पसंद है।” उनके पूर्व सहयोगी देवांग गांधी ने भी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ तीसरे स्पिनर की भूमिका के लिए अक्षर का चयन किया है।

अक्षर कुलदीप की तुलना में बेहतर विकल्प

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गांधी ने कहा- “अगर आपके पास ट्रैक है जो शुरू से ही सफलता दिला सकता है तो अक्षर कुलदीप की तुलना में बेहतर विकल्प है। कुलदी की गेंद ऐसी पिचों पर चौकोर मुड़ने लगती है, उसके हिट होने की आशंका बनी रहेगी। इसके अलावा जब वह सपाट गेंदबाजी करने की कोशिश करता है, तो वह थोड़ा छोटा हो जाता है। अक्षर के मामले में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, “साथ ही बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के नाते वह निचले मध्य क्रम में विविधता लाएगा।”

कुलदीप से ज्यादा अक्षर ने लिए हैं विकेट

जब ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार भारत का दौरा किया था, तब 2017 में कुलदीप ने भारत के लिए यादगार टेस्ट डेब्यू किया था। भारत की शानदार जीत में उन्होंने चार विकेट लिए थे। कुलदीप का पिछला प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ भारत की जीत में उन्होंने पांच विकेट लिए थे। साथ ही बेहतर बल्लेबाजी भी की थी। हालांकि टीम संयोजन के कारण उन्हें अगले टेस्ट मैच से हटा दिया गया था। दूसरी ओर अक्षर ने भारत के लिए कई मैच खेले हैं उन्होंने कुलदीप से 13 विकेट अधिक लिए हैं। दोनों ही गेंदबाज भारत के लिए उपयोगी हैं, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान रोहित शर्मा किस टीम के साथ मैदान में उतरते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now