Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

थोराट ने विधायक दल के नेता का पद छोड़ा

Balasaheb Thorat

Maharashtra Politics: कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि वे राज्य पार्टी नेतृत्व के साथ काम नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे अपने पत्र में थोराट ने महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले की भी शिकायत की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

गौरतलब है कि एक दिन पहले थोराट का खड़गे को लिखा पत्र सामने आया था जिसमें थोराट ने पटोले पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थोराट ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर नाना पटोले के साथ काम करने में असमर्थता जताई थी। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में निर्णय लेने से पहले उनसे सलाह नहीं ली जा रही है।

नाराजगी का पूरा मामला क्या है?

बता दें कि हाल ही में नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी सुधीर तांबे (थोराट के बहनोई) ने कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार होने के बावजूद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने अपने बेटे सत्यजीत तांबे को निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ाया था। दो फरवरी को घोषित नजीतों में सत्यजीत तांबे को जीत हासिल हुई थी।

इस मामले के कारण कांग्रेस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पार्टी ने कार्रवाई करते हुए सुधीर तांबे और सत्यजीत तांबे को पार्टी से निलंबित कर दिया था, जिसके बाद ही थोराट नाराज हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थोराट ने ये भी कहा कि राज्य कांग्रेस नेतृत्व की ओर से उनका अपमान किया गया और उनके परिवार के खिलाफ बयान दिए गए।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now