Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिर्फ 232 में पाएं सालभर की छुट्टी! मिलेगा डेली 2.5GB

Published on: 8 February 2023
Jio Best Data Plan

Jio Best Data Plan: आज के समय में ज्यादातर लोगों के लिए फोन के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल करना जरूरी और जरूरत दोनों बनकर रह गया है। पढ़ाई से लेकर कई ऑफिशियल काम ऑनलाइन तरीके से हो जाते हैं। ऐसे में अधिक डेटा की जरूरत पड़ती है। इंटरनेट की बढ़ती मांग को देखते हुए कई टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को किफायती और अधिक डेटा प्लान देने की कोशिश में रहती है।

सभी कंपनियों की कोशिश होती है कि वो अपने ग्राहकों को ऐसा प्लान दे सके जो अन्य कंपनी की तुलना में उन्हें बेहतर लगे। वहीं, ग्राहकों की उम्मीद होती है कि वो किफायती में अधिक डेटा प्लान (Jio Best Data Plan) ले सके। ज्यादातर ग्राहकों की उम्मीदों पर जियो शुरुआत से खरा उतरता आया है।

जियो की ओर से कई रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं जिनमें अलग-अलग दिन की वैधता और कीमत के साथ विभन्न बेनिफिट्स शामिल होते हैं। आज हम एक ऐसा कमाल का रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं जो कम कीमत में अधिक डेटा प्रदान करता है।

सिर्फ 232 में पाएं 2.5GB डेली डेटा!

आमतौर पर कंपनियां 1 महीने की वैधता के साथ कम से कम 349 रुपये तक का प्लान देती है। हालांकि, इसमें डेटा बेनिफिट ज्यादा नहीं मिलता है। अगर आप हर महीने ज्यादा डेटा चाहते हैं तो इसके लिए आप जियो का एक खास प्लान चुन सकते हैं जिसका चार्ज मंथली आपके लिए सिर्फ 232 रुपये तक पड़ेगा।

क्या है प्लान?

दरअसल, जियो अपने ग्राहकों को 2,999 रुपये का सालाना रिचार्ज प्लान (Jio Annual Recharge Pack) ऑफर करता है। इस प्लान को एक बार रिचार्ज करके आप हर महीने रिचार्ज करने की झनझट से मुक्ति पा सकते हैं। इसके अलावा रोजाना 2.5 जीबी डेटा की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

जियो का 2999 रुपये वाला एनुअल रिचार्ज पैक

जियो के 2,999 रुपये वाले एनुअल रिचार्ज पैक में अधिक दिन की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इसके तहत यूजर्स 388 दिनों तक प्लान में मिलने वाली सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। इसमें रोजाना 2.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही यूजर्स को जियो एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now