Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी 10 फरवरी को यूपी-महाराष्ट्र का दौरा करेंगे, इन नए प्रोजेक्ट्स को दिखाएंगे हरी झंडी

PM Modi UP Mumbai Visit

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन करने के लिए 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। इसके बाद वह मुंबई में वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के लिए महाराष्ट्र रवाना होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे लखनऊ जाएंगे जहां वह ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन करने के साथ इन्वेस्ट यूपी 2.0 का शुभारंभ करेंगे। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 10-12 फरवरी तक निर्धारित है। पीएम मोदी इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दो वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ करने के लिए मुंबई जाएंगे।

महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन और मुंबई-साईंनगर शिरडी वंदे भारत दो ऐसी ट्रेनें हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से हरी झंडी दिखाएंगे। विशेष रूप से मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन देश की 9वीं वंदे भारत ट्रेन होगी, जो सोलापुर में सिद्धेश्वर, सोलापुर के पास अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर और पुणे के पास आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत ट्रेन देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। यह महाराष्ट्र में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिर्डी और शनि सिंगणापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की कनेक्टिविटी में भी सुधार करेगी।

कुरार अंडरपास को भी लोगों को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री मुंबई में सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड (SCLR) और कुरार अंडरपास को भी लोगों को समर्पित करेंगे। कुर्ला से वकोला तक और कुर्ला में एमटीएनएल जंक्शन, बीकेसी से एलबीएस फ्लाईओवर तक नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर शहर में पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। ये वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ते हैं जिससे पूर्वी और पश्चिमी कनेक्ट होते हैं।

सैफी अकादमी के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे

कुरार अंडरपास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (WEH) पर यातायात को आसान बनाने और WEH के मलाड और कुरार को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे भारी भरकम ट्रैफिक से भी मुक्ति मिलेगी। पीएम मोदी मुंबई के मरोल में अलजामिया-तुस-सैफियाह (सैफी अकादमी) के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। अलजामिया-तुस-सैफिया दाऊदी बोहरा समुदाय का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now