Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में हिमस्खलन की संभावना

Updated By Tek Raj
Published on: 9 फ़रवरी 2023
Kashmir 3

Jammu Kashmir Weather: खराब मौसम के बीच, जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को आगामी 24 घंटों के लिए बारह जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की। अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम, डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में 2000 से 2500 मीटर के ऊपर मध्यम स्तर की चेतावनी जारी की गई है।

प्राधिकरण ने रियासी, राजौरी और रामबन जिलों में 2000 से 2500 मीटर के ऊपर ‘निम्न स्तर’ के हिमस्खलन की आशंका भी व्यक्त की। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। बता दें कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई है।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now