Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सुप्रीम कोर्ट में आज और दो नए जजों की नियुक्ति

Supreme Court 3

Supreme Court: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को दो और नए जजों की नियुक्ति की है। इनमें राजेश बिंदल और अरविंद कुमार शामिल हैं। राजेश बिंदल इलाहाबाद हाई कोर्ट के जबकि अरविंद कुमार गुजरात हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। इस संबंध में आज सुबह केंद्रीय कानून मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा कि भारत के संविधान के तहत प्रावधानों के अनुसार भारत के राष्ट्रपति ने हाई कोर्ट्स के चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जज के रूप में नियुक्त किया है। उनके लिए मेरी शुभकामनाएं।

सोमवार को पांच जजों को CJI ने दिलाई थी शपथ

बता दें कि इससे पहले सोमवार को पांच अन्य जजों को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जज नियुक्त किया गया था। उन्हें सोमवार को शपथ दिलाई गई थी। शुक्रवार को दो नए जजों की नियुक्ति के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ समेत सर्वोच्च न्यायालय में स्वीकृत कुल 34 पदों पर नियुक्तियां पूरी हो चकी हैं।

सोमवार को इन जजों को दिलाई गई थी शपथ

सोमवार को CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति संजय कुमार, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई थी।

पंकज मित्तल राजस्थान हाईकोर्ट, संजय करोल पटना हाईकोर्ट, पीवी संजय कुमार मणिपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। वहीं, अहसानुद्दीन अमानुल्लाह पटना हाईकोर्ट और मनोज मिश्रा इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रह चुके हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now