Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परवाणू: तैश में आकर व्यक्ति ने पत्नी और मां पर बंदूक से किया फायर , मां की मौत

Published on: 12 March 2021
mandi Firing In Kinnaur District , गोली चलने से मौत, Una News, Shimla News: Hamirpur News, Bilaspur News Mandi News

प्रजासत्ता।
सोलन जिला के परवाणू क्षेत्र के समीप एक गांव सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां बहसबाजी के दौरान एक व्यक्ति ने आपा खो दिया और बंदूक से अपनी पत्नी और माँ पर गोली दाग दी । इस घटना में व्यक्ति की माँ की मौत हो गई है ।

मिली जानकारी मुताबिक परवाणु के गांव नरयाल , डा० टकसाल में देर रात 28 वर्षीय हरीश सुपुत्र श्याम सिंह की पत्नी और माँ के साथ रसोईघर में बहस हो गई । आवाज सुनकर हरीश के पिता भी रसोई में आये और बहस का कारण पूछा । इतने में हरीश और ज्यादा तैश में आ गया । कमरे में रखी लोडेड टोपीदार बंदक उठाकर अपनी माँ और पत्नी तारा देवी पर फायर कर दिया। फायर हरीश की माँ निर्मला देवी की छाती के दाहिने हिस्से के ऊपरी हिस्से में लगकर कन्धे से बाहर निकला तथा ठोडी के निचले हिस्से में भी फायर लगने से जख्म हुआ

गोली लगाने से घायल होने की सूचना श्याम सिंह ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी । निर्मल देवी को 108 एम्बुलेंस द्वारा ईएसआई अस्पताल परवाणु लाया जा रहा था , लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई । वही हरीश मौके से फरार हो गया । पुलिस ने परवाणु से हरीश को हिरासत में ले लिया है । साथ ही बन्दूक भी बरामद कर ली है । पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
डीएसपी परवाणू योगेश रॉल्टा योगमामले की पुष्टि की है ।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now