Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जयपुर में आयोजित बैडमिंटन स्पर्धा में हासिल किया प्रथम स्थान

जी एल कश्यप |बद्दी
महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एलएनएम आईआईटी जयपुर द्वारा आयोजित डीस्र्पोटिव 2023 में बैडमिंटन और वाॅलीबाल स्पर्धा में भाग लिया जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रो ने कडे़ मुकाबले में बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मुकाबलों की वाॅलीबाल और बैडमिंटन स्पर्धा में विभिन्न प्रदेाों की 32 टीमों ने भाग लिया।

महाराजा अग्रसेन विशवविद्यालय की बैडमिंटन टीम ने सेमीफाईनल में बीआईटीएस पिलानी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया तथा फाईनल में एलएनएम आईआई टी जयपुर को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन टीम को ट्राफी से पुरस्कृत किया गया। समारोह के अंत में बैडमिंटन के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिये गये।

विश्वविद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) आर.के. गुप्ता व कुलाधिपति के नामित सुरेश गुप्ता ने सभी खिलाडियों की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों को खेलकूद से संबंधित हर तरह की उचित सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होने विश्वास जताया कि आने वाली विभिन्न प्रतियोगिताअेां में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगें। खेल एवं शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक नितिन मेहता ने विश्वविद्यालय को विश्वास विवास दिलाया कि अगली बार छात्र और अधिक परिश्रम करेगें ताकि वाॅलीबाल स्पर्धा में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर सके। खिलाडियों ने उचित मार्गदर्शन हेतु विश्वविद्यालय का आभार प्रकट किया और कहा कि उन्हे उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now