Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मदुरै पुलिस ने पकड़ा 951 KG गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Tamil Nadu

Tamil Nadu: मदुरै पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 951 किलोग्राम गांजा जब्त किया। पुलिस ने इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि दो अन्य भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए तस्करों की पहचान प्रभाकरन और सेंथिल प्रभु के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि भागने वालों में जयकुमार और रामकुमार शामिल हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस ने बताया कि जब्त किया गया गांजा एक मिनीट्रक में तस्करी कर लाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, एक गुप्त सूचना के आधार पर एसएस कॉलोनी पुलिस ने कोचादई इलाके में वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से चल रहे एक मिनी ट्रक को रोका।

ट्रक को रोके जाने के बाद दो तस्कर कूदकर भागे

पुलिस ने बताया कि ट्रक को रोके जाने के तुरंत बाद सवार चार में से दो लोग कूदकर भाग गए। पकड़े गए तस्करों की पहचान कोयम्बटूर के 36 वर्षीय सेंथिल प्रभु और मदुरै के 33 वर्षीय प्रभाकरन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जब मिनी ट्रक की तलाशी ली गई तो पुलिस को 24 बोरे मिले, जिसमें 475 पार्सल में गांजा भरा था। हर पार्सल का वजन 2 किलो था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now