Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मनीष सिसोदिया को CBI का समन

आबकारी नीति घोटाला: सिसोदिया की जमानत याचिका पर 18 अप्रैल को फिर होगी सुनवाई, ईडी ने पेश की दलीलें

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने एक बार फिर समन जारी किया है। शनिवार को मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि उन्हें सीबीआई ने रविवार को अपने मुख्यालय बुलाया है। यह राष्ट्रीय राजधानी के लिए आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि सीबीआई ने मुझे कल फिर बुलाया है। उन्होंने मेरे खिलाफ ईडी और सीबीआई की पूरी शक्ति का इस्तेमाल किया है। अधिकारियों ने मेरे घर पर छापा मारा था, मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली थी लेकिन मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं मिला। मैंने दिल्ली में बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की है। वे मुझे रोकना चाहते हैं। मैंने हमेशा जांच में सहयोग किया है और आगे भी करता रहूंगा।

पिछले साल अगस्त में CBI ने दर्ज किया था मामला

सीबीआई ने पिछले साल अगस्त में एक विशेष अदालत में सिसोदिया और 14 अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें 120 बी (आपराधिक साजिश) और 477 ए (रिकॉर्ड का जालसाजी) और आईपीसी की धारा 7 शामिल हैं।

बता दें कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, जो किसी लोक सेवक को भ्रष्ट या अवैध तरीकों से या व्यक्तिगत प्रभाव के प्रयोग से प्रभावित करने के लिए अनुचित लाभ उठाने से संबंधित है।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now