Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी से BJP सांसद की दिल्ली में संदिग्ध हालत में मौत, खुदकुशी की आशंका

Published on: 17 March 2021
मंडी के सांसद 62 साल के रामस्वरूप शर्मा दिल्ली स्थित अपने घर पर संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए हैं. खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है, हालांकि खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है| घटना सांसद के दिल्ली स्थित निवास स्थल की है, जो कि दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के नजदीक था| खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है, पुलिस जांच में जुटी है|
bjp-mp-ram-swaroop-sharma-of-mandi-passed-awayसूत्रों के मुताबिक, 62 वर्षीय सांसद ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है| वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे| जानकारी मिली है कि सांसद रोजाना सुबह 6 या 6.30 बजे जाग जाते थे, लेकिन आज जब 6.30 बजे तक नही जगे तो उनके पीए ने कंट्रोल रूम को फोन किया|

जानकारी है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने ही दरवाजा तोड़ा, तो वो कुर्सी के जरिए पंखे से लटके मिले. उनके घर से काफी दवाएं मिली हैं| उनके निधन की खबर की वजह से आज लोकसभा की कार्यवाही को एक बजे तक स्थगित कर दिया गया है|

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now