Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कोविड के बाद इस बीमारी का कहर, बंगाल में 11 बच्चों की मौत

Adenovirus

Adenovirus: कोविड (Coronavirus) के बाद अब देश पर एडिनोवायरस (Adenovirus) नाम की बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। पश्चिम बंगाल में यह बीमारी बेकाबू हो गई है। अब तक 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके लक्षण आम बुखार जैसे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, 2 साल से कम आयु के बच्चों पर इसका ज्यादा खतरा है। यानी इन बच्चों को लेकर उनके मां-बाप को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

बहुत ही घातक है नया सेरोटाइप

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कोलकाता में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सायन चक्रवर्ती ने कहा कि ऐडिनोवायरस बच्चों को संक्रमित करता है। इसका नया सेरोटाइप बहुत घातक है। तेज बुखार, नाक बहना, आंख का लान होना और शरीर पर चकत्ते आना इसके आम लक्षण हैं।

उन्होंने बताया कि इसे छाती का इन्फेक्शन भी कहा जाता है। इसकी जद में स्कूली बच्चे सबसे अधिक आ रहे हैं। बच्चे सर्जिकल मास्क लगाएं तो इसका प्रसार रोका जा सकता है। कोविड की तरह इसका भी स्वैप टेस्ट होता है, लेकिन वह बेहद महंगा है।

बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने दिए ये निर्देश

अभी तक ऐडिनोवायरस का कोई सटीक इलाज नहीं है। बुखार ज्यादा होने पर पैरासिटीमॉल ले सकते हैं। इस दौरान पानी ज्यादा पीना चाहिए। फिलहाल बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने ये निर्देश जारी किए हैं।

  • बच्चों को तीन से 5 दिन बुखार हो तो तत्काल अस्पताल लेकर आएं।
  • सांस में तकलीफ होने पर डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।
  • बीमार बच्चों को स्कूल न भेजें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
  • मास्क पहनें और यदि ऑक्सीजन लेवल 92 फीसदी से कम हो तो तुरंत अस्पताल में भर्ती हों।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now