Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

2 साल के तन्मय ने 155 देशों के झंडे पहचानकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Amritsar Tanmay

Amritsar: अमृतसर में 2 साल का एक ऐसा बच्चा, जिसकी प्रतिभा अद्भुत है। वह 195 देशों के झंडे देखकर उन्हें पहचान लेता है। इसके लिए उसका नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सबसे बड़ी बात यह है कि जब उसकी एंट्री विश्व रिकॉर्ड के लिए भेजी गई थी, तब उसकी उम्र महज 1.8 साल थी। करीब चार महीने के बाद उसका सर्टिफिकेट, मेडल, कैटेलॉग और गिफ्ट परिवार को मिला है।

इस तरह सीखा झंडों को पहचानना

तन्मय नारंग अमृतसर के रंजीत एवेन्यू का रहने वाला है। मां हिना नारंग ने बताया कि तन्मय की बुद्धि विकसित करने के लिए उसे उसी हिसाब से गेम्स लाकर दिए गए थे। इसमें उसने फ्लैग कार्ड गेम में काफी दिलचस्पी दिखाई। इसके लिए हाथ में झंडा लेकर उससे देश का नाम पूछा जाता था। इस तरह उसने 195 देशों के झंडे देखकर ही उनकी पहचान करना सीख लिया।

तन्मय ऐसे बना विश्व रिकॉर्डधारी

मां हिना ने बताया कि एक दिन वे टीकाकरण के लिए डॉक्टर के पास गए और वह तन्मय की प्रतिभा को जानकर चौंक गए। डॉक्टर ने वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाने की सलाह दी। नतीजा तन्मय नारंग के पास अब एक विश्व रिकॉर्ड है और उन्होंने कुछ दिन पहले द वर्ल्ड-वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट, मेडल और कैटलॉग प्राप्त किया।

तन्मय को 100 देशों की करेंसी भी मालूम

तन्मय नारंग 100 देशों की करेंसी, दुनिया के अजूबे और मशहूर लोगों के चेहरे पहचानने में भी सक्षम है। डॉक्टर ने खुलासा किया है कि तन्मय का दिमाग 6 साल के बच्चे की तरह काम करता है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now