Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

टीम इंडिया को मिली खुशखबरी, मैदान में पहुंची कप्तान

IND-W vs AUS-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इसका आयोजन केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाना है। मैच भारतीयसमयानुसार शाम को 6:30 बजे शुरू होगा और टॉस 6 बजे होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों का सफर शानदार रहा है। एकतरफ जहां ऑस्ट्रेलिया अपने सारे मैच जीतकर यहां तक पहुंची है वहीं भारत ने भी चार में से तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

IND-W vs AUS-W Live

  • इस बीच कप्तान हरमन मैदान पर पहुंच गई है। हरमनप्रीत कौर के खेलनी की उम्मीद दिख रही है। हालांकि पूजा वस्त्राकर टीम से बाहर हो गईं हैं।

IND-W vs AUS-W Head to Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन किसपर भारी?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 में रिकॉर्ड को देखा जाए तो इसमें ऑस्ट्रेलिया का पड़ला भारी नजर आता है। दोनों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने सिर्फ 7 मैच जीते हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 23 मैच जीते हैं। दोनों के बीच आखिरी मैच दिसंबर 2022 में मुंबई में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 54 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं दोनों के बीच आखिरी पांच मैचों का रिकॉर्ड देखें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैच जीते हैं वहीं भारत ने सिर्फ एक ही मैच जीता है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना मुश्किल साबित हो सकता है।

IND-W vs AUS-W Semifinal Pitch Report: जानें कैसी है केपटाउन की पिच

साउथ अफ्रीका के न्यूलैंड्स केपटाउन की पिच गेंदबाजी के अनुकूल पिच है। इस पर मुख्य रूप से तेज गेंदबाज कारगर साबित होते हैं। यह पिच तेज गेंदबाजों को कुछ उछाल और स्विंग प्रदान करती है। यहां की पिच पर अधिकतर मुकाबले कम स्कोर के होते हैं।

यह पिच दक्षिण अफ्रीका की उन पिचों में से है। जो मध्य ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को भी मदद प्रदान करती है। खासकर दूसरी पारी में जब पिच कुछ टूट जाती है। ऐसे में यहां पर भारतीय गेंदबाजों को अपनी जलवा बिखेरने का मौका मिलेगा साथ ही बल्लेबाजों को भी संभल कर खेलना होगा।

IND-W vs AUS-W Live Streaming: टीवी पर कैसे देखें लाइव ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनल पर देख सकते हैं।

IND-W vs AUS-W Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस सेमीफाइनल मुकाबले को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भारत महिला टीम: यस्तिका भाटिया, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह, स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एशलेघ गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now