Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himcare Scam: सीएम सुक्खू बोले – हिमकेयर योजना के ‘घोटाले’ की विस्तृत जांच करवाएगी हिमाचल सरकार..!

Himcare Scam: सीएम सुक्खू बोले - हिमकेयर योजना के 'घोटाले' की विस्तृत जांच करवाएगी हिमाचल सरकार..!

Himcare Scam: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार हिमकेयर योजना में हुए कथित अनियमितताओं और घोटाले की विस्तृत जांच करवाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान योजना की मूल भावना के साथ खिलवाड़ करके भ्रष्टाचार किया गया और निजी मेडिकल दुकानों व अस्पतालों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया।

सीएम सुक्खू ने शुक्रवार को सदन में कहा, “हिमकेयर योजना के तहत अब तक हुए खर्च की राशि का ऑडिट प्रधान महालेखाकार (CAG) हिमाचल प्रदेश की ओर से करवाया जा रहा है। योजना के तहत निजी मेडिकल शॉप और निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाया गया। जिस उद्देश्य से हिमकेयर योजना शुरू की गई थी, उसकी पूर्ति नहीं हुई। योजना की मूल भावना से खिलवाड़ कर भ्रष्टाचार किया गया है।”

उल्लेखनीय है कि हिमकेयर योजना की शुरुआत राज्य के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए की गई थी। हालांकि, मौजूदा सुक्खू सरकार का आरोप है कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान इस योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताएं हुईं, धन का दुरुपयोग हुआ और निजी हितों को लाभ पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वर्तमान सरकार योजना को पारदर्शी और जन-केंद्रित बना रही है। उन्होंने कहा, “योजना के तहत गरीबों और जरूरतमंद लोगों का इलाज हो रहा है। मेडिकल कॉलेजों में प्रिंसिपल और मेडिकल सुपरिटेंडेंट को एक वर्ष में चार महीने हिमकेयर कार्ड बनाने के लिए अधिकृत किया गया है। हर जरूरतमंद का कार्ड बेरोकटोक बन रहा है।”

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenCM SukhuHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now