Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

तीसरे टेस्ट में डेब्यू कर सकता है ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ गेंदबाज

Lance Morris Bowling At 150 KMPH Can Debut In Third Test

IND vs AUS Third Test: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस इंदौर में होने वाला तीसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे। बताया जा रह है कि कमिंस पारिवारिक कारणों की वजह से ऑस्ट्रेलिया से वापस नहीं लौटेंगे। खास बात यह है कि कमिंस कप्तानी के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाजी का मोर्चा भी संभालते हैं। ऐसे में अब उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को तीसरे टेस्ट में मौका मिल सकता है।

लांस मॉरिस का हो सकता है डेब्यू

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, पैट कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के एक और दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क फिलहाल उंगली की चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में वह इंदौर में होने वाले तीसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी भी संस्पेंस बरकरार है। हालांकि अगर स्टॉर्क खेलते भी है तो तीसरे टेस्ट में उनका साथ देने के लिए ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज लांस मॉरिस का डेब्यू हो सकता है।

150 KMPH से करते हैं बॉलिंग

बताया जा रहा है कि तीसरे टेस्ट में कप्तान स्टीव स्मिथ लांस मॉरिस को मौका दे सकते हैं। क्योंकि मॉरिस रफ्तार के साथ-साथ वेरियेशन से भी बॉलिंग करते हैं। ऐसे में उनके डेब्यू के चांस बन रहे है। वह घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। खास बात यह है कि तीसरे पेसर के विकल्प के रुप में कैमरन ग्रीन भी खेल सकते हैं।

भारतीय बल्लेबाजों को रहना होगा संभलकर

वहीं अगर मॉरिस डेब्यू करते हैं तो भारतीय बल्लेबाजों को उनकी पेस संभलकर रहना होगा। क्योंकि उनकी रफ्तार से बड़े-बड़े बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में परेशान नजर आए हैं। इसलिए स्टीव स्मिथ स्पिन के जवाब में पेस को सामने ला सकते हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर गेंदबाज चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया नई रणनीति के साथ उतर सकती है। फिलहाल टीम इंडिया और नागपुर और दिल्ली टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now