Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोनिया गांधी की रिटायरमेंट वाली खबरों पर विराम

Sonia Gandhi 1

Congress Adhiveshan: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की राजनीति से रिटायरमेंट की खबरों का पार्टी की नेता अलका लंबा ने खंडन किया है। अलका लांबा ने सोनिया गांधी के हवाले से कहा कि वे (सोनिया गांधी) कभी रिटायर नहीं हुई हैं और न कभी रिटायरमेंट लेंगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन सोनिया गांधी ने भाषण दिया था। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि सोनिया गांधी सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेंगी। अटकलों के एक दिन बाद रविवार को पार्टी प्रवक्ता अलका लांबा ने उनके हवाले से कहा कि वे कभी सेवानिवृत्त नहीं हुई हैं और न ही कभी रिटायर होंगी।

अलका ने कहा- भाषण का गलत मतलब निकालना बंद करें

पार्टी के पूर्ण अधिवेशन के समापन दिवस पर बोलते हुए, प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा, “मीडिया को मैम के भाषण की गलत व्याख्या करना बंद करना चाहिए। मैम ने कहा कि वह कभी सेवानिवृत्त नहीं हुई हैं और न ही कभी करेंगी।”

लांबा ने मीडियाकर्मियों से भी इस तरह के अर्थ नहीं निकालने का आग्रह किया। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनिया गांधी मुस्कुराती नजर आईं। बता दें कि सोनिया गांधी ने कहा था कि मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी, लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now