Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी बोले- समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि तेजी से आगे बढ़ते हमारे देश में डिजिटल इंडिया की ताकत कोने-कोने में दिख रही है। डिजिटल इंडिया की शक्ति को घर-घर पहुंचाने में अलग-अलग Apps की भूमिका होती है। ऐसा ही एक App है- eSanjeevani। इस ऐप से दूर बैठे डॉक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मरीज को बीमारी के बारे में सलाह दे सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत के UPI की ताकत भी आप जानते ही हैं । दुनिया के कितने ही देश, इसकी तरफ आकर्षित हैं । कुछ दिन पहले ही भारत और सिंगापुर के बीच UPI-Pay Now Link launch किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि अब सिंगापुर और भारत के लोग अपने मोबाइल फोन से उसी तरह पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं, जैसे वे अपने-अपने देश के अंदर करते हैं।

पीएम बोले- समाज की शक्ति से ही बढ़ती है देश की शक्ति

पीएम मोदी ने कहा कि समाज की शक्ति से ही देश की शक्ति बढ़ती है। मन की बात के 98वें संस्करण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। हर महीने, लाखों संदेशों में कितने ही लोगों के मन की बात मुझ तक पहुंचती है।

आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही समाज की शक्ति से कैसे देश की शक्ति बढ़ती है ये हमने ‘मन की बात’ के अलग-अलग एपिसोड में देखा है, समझा है और मैंने अनुभव किया है, स्वीकार भी किया है।

पीएम बोले- भारतीय खिलौनों को हाथों-हाथ बढ़ावा मिला

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे वो दिन याद है,जब हमने ‘मन की बात’ में भारत के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन की बात की थी। उस समय देश में एक लहर सी उठ गई भारतीय खेलों के जुड़ने की, इनमें रमने की, सीखने की। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ में जब भारतीय खिलौनों की बात हुई तो देश के लोगों ने इसे भी हाथों हाथ बढ़ावा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब तो भारतीय खिलौनों का इतना क्रेज हो गया है कि विदेशों में भी इनकी डिमांड बढ़ रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब ‘मन की बात’ की बात में हमने story telling की भारतीय विधाओं पर बात की तो इनकी प्रसिद्धि भी दूर दूर तक पहुंच गई। लोग ज्यादा से ज्यादा भारतीय स्टोरी टेलिंग की विधाओं की तरफ आकर्षित होने लगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती ‘एकता दिवस’ पर हमने ‘मन की बात’ में तीन प्रतियोगिताओं की बात की। ये प्रतियोगिताएं ‘गीत’ – देशभक्ति गीत, ‘लोरी’ और ‘रंगोली’ से जुड़ी थीं। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि इन प्रतियोगिताओं में 700 से अधिक जिलों के पांच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।

पीएम मोदी ने जॉयदीप का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ दिए गए। ये पुरस्कार म्यूजिक और परफॉर्मिंग आर्ट के क्षेत्र में उभर रहे प्रतिभाशाली कलाकारों को दिए जाते हैं। ये कला और संगीत जगत की लोकप्रियता बढ़ाने के साथ ही इसकी समृद्धि में अपना योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जॉयदीप जी भी उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित युवाओं में शामिल हैं। इस इंस्टूमेंट की धुनों को सुनना पिछले 50 और 60 के दशक से ही दुर्लभ हो चुका था, लेकिन जॉयदीप ‘सुर सिंगार’ को फिर से पॉपुलर बनाने में जुटे हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now