Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 निकालने की तैयारी में कांग्रेस!

Congress Planery Session Raipur

Congress Plenary Session: कांग्रेस के 85 महाधिवेशन के आखिरी दिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक भारत जोड़ो यात्रा निकालने पर विचार कर रही है। जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पार्ट – 2 पर पार्टी विचार कर रही है। अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस मामले में अभी पार्टी के अंदर विचार विमर्श चल रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि पार्टी ने कन्याकुमारी ने श्रीनगर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 12 राज्यों से होकर गुजरी थी। जिसका समापन 30 जनवरी को जम्मू और कश्मीर में हुआ था। यात्रा ने साढे़ चार महीने के दौरान करीब 4 हजार किलोमीटर की दूरी तय की थी।

यात्रा से उन्होंने बहुत कुछ सीखा

इससे पहले रायपुर में पार्टी के 85वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हाल ही में समाप्त हुई भारत जोड़ो यात्रा से उन्हाेंने बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने कहा कि वे जहां भी पहुंचे उन्हें घर जैसा महसूस हुआ।

राहुल बोले- 52 साल हो गए मेरे पास घर नहीं है

उन्होंने कहा- मैं छोटा था, 1977 की बात है। चुनाव आया, मुझे उसके बारे में कुछ नहीं मालूम था। घर में अजीब सा माहौल था। मैंने मां से पूछा मम्मी क्या हुआ। मां कहती हैं कि हम घर छोड़ रहे हैं। तब तक मैं सोचता था कि वो घर हमारा था। मैंने मां से पूछा हम घर क्यों छोड़ रहे हैं। पहली बार मां ने मुझे बताया कि ये हमारा घर नहीं है।

ये सरकारी घर है। अब हमें यहां से जाना है। मैंने पूछा कहां जाना है तो कहती हैं कि नहीं मालूम कहां जाना है। मैं हैरान था। मैंने सोचा था कि वो हमारा घर था। 52 साल हो गए मेरे पास घर नहीं है।

अडाणी पर हमला करने वाले देशद्रोही

मैंने संसद में एक फोटो दिखाई, जिसमें मोदी अडाणी के साथ प्लेन में बैठे हैं। मैंने पूछा रिश्ता क्या है। पूरी सरकार, सभी मंत्री अडाणी को बचाने में लग गए। अडाणी पर हमला करने वाला देशद्रोही और अडाणी देशभक्त बन गए।

भाजपा और संघ उस व्यक्ति की रक्षा कर रहे हैं। सवाल है कि रक्षा क्यों कर रहे हैं? ये जो शेल कंपनियां हैं, हजारों करोड़ रुपया हिंदुस्तान भेज रही हैं, ये किसका हैं? इसमें किसका पैसा है? जांच क्यों नहीं हो रही है? जेपीसी क्यों नहीं बन रही है?

पीएम पद की उम्मीदवारी पर अभी फैसला नहीं

राहुल गांधी के 2024 के लोकसभा चुनावों में पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर पूछे गए सवाल पर पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी 2024 में यूपीए के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे या नहीं, इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अधिवेशन के बाद समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने में तेजी लाएगी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now